गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विधालय दुवारी में 12 मार्च को प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शम्भू कुमार राणा व संचालन प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में उयायुक्त द्वारा विद्यालय को स्वच्छता का पुरस्कार दिए जाने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सह सदस्य उपेंद्र साव ने कहा कि विद्यालय को सम्मान मिलना हम सबो के लिए गर्व की बात है। ऐसी उपलब्धि मिलने से हम सभी का मान सम्मान पूरे जिले में बढ़ा है। आगे उन्होंने बच्चों के पठन-पाठन तथा विद्यालय की साफ सफाई को हमेसा बरकरार रखने और बच्चों के बीच जल्द किट वितरण करने की बात कही। वहीं किट वितरण के बाद बैठक आयोजित कर प्रबंधन समिति के बैंक खाता के आय व्यय का लेखा जोखा पेश करने की बात कही गई। बैठक में बाल सांसद सदस्य सलोनी कुमारी, प्रबंधन समिति सदस्य असरफ अंसारी, किरण देवी, कविता कुमारी, मसोमात लक्ष्मी, मिना देवी व मुनिया देवी आदि उपस्थित थे।