गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गांगपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण संकुल संसाधन सेवी शम्भू पांडेय ने सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया। प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य व दायित्व की सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। साथ ही कोविड-19 को लेकर भी विभिन्न सावधानी के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण बीते 25 मार्च से शुरू हुआ जिसका समापन 27 मार्च को हुआ। प्रशिक्षण में 11 विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल थे।