पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये गये निणर्य के आलेाक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के छात्र छात्राओं द्वारा सुरक्षित महिला खुशहाल संथाल के संदेश के साथ शहर में सदेश यात्रा निकाला गया।यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा बजाज ने किया।वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित महिला खुशहाल संथाल , फूल नहीं चिंगारी है…हम भारत की नारी है , सेव गर्ल्स सेव कैंपस , भारत माता की जय , बलात्कारियों को फांसी दो समेत दर्जनों नारा भी लगाया।सदेश यात्रा का समापन विरसा चैक पर भगवान विरसा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया।मौके पर मौजूद नगर मंत्री बम भोला उपाध्याय ने बताया कि पाकुड़ में पिछले कुछ दिनों में महिला अत्याचार एवं दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और वही झारखंड सरकार एवं क्षेत्र के मंत्री इस पर खामोश बैठे हुए हैं। महिला संदेश यात्रा के माध्यम से परिषद क्षेत्र के जिम्मेदार प्रशासन एवं सरकार से यह मांग करती है कि बलात्कारियों को जल्द से जल्द कड़ा से कड़ा दंड देकर समाज में बलात्कारियों के खिलाफ एक सख्त संदेश दे।मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा,जिला संयोजक विकास कुमार दास,विभाग संयोजक धनंजय साहा,एवं मिलन रूज, जिला जनजाति प्रमुख वकील मरांड, जिला एस एफ डी प्रमुख अमित साहा,नगर छात्रा प्रमुख मधुमिता घोष, नगर छात्रा सह प्रमुख शिव प्रिया, नगर सह मंत्री रितिक दुबे ,सुमित पांडे ,अबोनी मोहन साहू ,ट्विंकल ,दीपशिखा सिंह ,शांति किस्कू, मेनका मुर्मू, ब्यूटी रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।