विधायक ने कार्यकर्ताओं साथ की बैठक
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : निवेदन समिति के सभापति सह विधायक उमाशंकर अकेला ने बरही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं बरही के जनसमस्याओं के निदान पर विशेष चर्चा की गई। वहीं पिछले 20 फरवरी को हजारीबाग में किसानों के समर्थन में आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली में बरही के कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना कर उसका समीक्षा भी किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं के निदान के लिए हमेशा हमें तत्पर रहना है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति व सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक का विकास करना है। बैठक में बरही विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस के जिला महासचिव विनोद यादव, अब्दुल मन्नान वारसी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, छठु गोप, रघुनंदन गोप, वासुदेव यादव, तोखन रविदास, प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, कांग्रेस बरही विधानसभा युवा प्रभारी मनोहर यादव, बरही प्रखंड अध्यक्ष अमित जसवाल, फिरदोस खान, तौकीर रजा, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुनील साहू, उपप्रमुख सिकन्दर राणा, मुखिया दशरथ यादव, मो. ताजुद्दीन, मो. असलम, पंसस संजय प्रसाद, उपमुखिया मो रुस्तम, मीणा देवी, मो वारिस, सुनील चन्द्रवंशी, देवनंदन यादव, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, मो अल्ताफ कुरैशी, प्रभु भुइंया, हरि गुप्ता, मुकेश निषाद, रंजीत निषाद, सतीश निषाद सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता व विभिन्न विंग के लिए मनोनीत विधायक प्रतिनिधि आदि मुख्य रूप से भाग लिए।