अंतिम यात्रा में विहिप के लोग हुए शामिल, कहा इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ हैं
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बुधवार संध्या बरही थाना अंतर्गत बेन्दगी पंचायत के बेन्दगी गांव निवासी अर्जुन रविदास उम्र 50 वर्ष पिता स्व मंगर रविदास की मौत तिलैया जलाशय में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि हरेक दिन की भांति बुधवार करीब दोपहर 12 बजे अर्जुन रविदास अकेले मछली का जाल बेन्दगी स्थित तिलैया जलाशय में लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक एक गड्ढा मिला और उस गड्ढे में डूब गए। जब शाम को कुछ ग्रामीण तिलैया जलाशय के नजदीक जानवर चराने गए तो देखा कि उक्त नदी में किसी का शव तैर रहा है। जिसके बाद जानवर चरा रहे लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण पहुंचे और उक्त शव को बाहर निकाला, बाहर निकालने के बाद पता चला कि शव गाँव के अर्जुन रविदास का है, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने पुलिस बल को भेजकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद मृतक अर्जुन रविदास का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि मृतक अर्जुन रविदास उक्त जलाशय में करीब 20 वर्षों से मछली मारने का काम करता था, यहां तक कि वह एक अच्छा तैराकी भी था, इस घटना से सभी लोग अचंभित हैं। अंतिम संस्कार में विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, विहिप प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, मंत्री कैलाश ठाकुर शामिल हुए। मौके पर विहिप के सदस्यों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ हैं, आज हमारे परिवार से एक सदस्य के चले जाने हम लोग काफी दुखी हैं। मौके पर समाजसेवी रघुनंदन यादव, दिनेश साहू, मनोज कुमार साव, नरेश गिरी, बासुदेव यादव, राजकुमार रविदास, दुर्गी रविदास, अरविंद रविदास, कुलेश्वर रविदास, नरेश रविदास आदि शामिल हुए।