सिरका :चपरी के सरना स्थल पर गुरुवार को आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने सरहुल पूजा दूरी बना विधिवत रूप से मनाई। अवसर पर पहान कामेश्वर बेदिया, उप पहान लालदेव बेदिया, गोड़ाईत सरजू बेदिया ने 9 मुर्गों की बलि दिया। साथ ही गांव में सुख, समृद्धि, हरियाली, अच्छी वर्षा का वरदान मांगा। सभी ने मांदर के थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाए। मौके पर शिवदेव बेदिया, राजू बेदिया, धनेलाल बेदिया, परमेश्वर बेदिया, प्रकाश बेदिया, शंकर बेदिया, आदित्य बेदिया, जीतू, मीना देवी, बैजंती देवी, रीना देवी, रेखा देवी, देवेन्द्र, सिद्धार्थ, सबिता देवी आदि उपस्थित थे।