अध्यक्ष गोपाल, सचिव लक्ष्मण, उपाध्यक्ष पुष्वा बने
सिरका : हेसला महुंआटाड़ के बिरसा मुंडा स्थल पर रविवार को ग्रामीण महिला पुरुषों की बैठक हुई। इसकी अगुवाई पार्षद 12 गोपाल मुंडा ने की। बैठक में आहम तौर पर आगामी 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इसके संचालन के लिए कमेटी गठित हुई। इसमें अध्यक्ष गोपाल मुंडा, सचिव लक्ष्मण वेदिया, गंगा बेदिया बबलू बेदिया, उपाध्यक्ष भोला बेदिया, पुष्वा कुम्हार, सोनू खान, सह सचिव छोटू साव, कोलेश्वर बेदिया, टिंकू बेदिया, कंचन मुंडा को चुना गया। मौके पर राजू अंसारी, शमीम इराकी, शत्रुधन बेदिया, इस्तफाक खान, सोमदेव, प्रतिमा बेदिया, पूनम बेदिया, अनीता बेदिया, लक्ष्मी, बुधनी बेदिया, कविता, बसंती, किरण, अणु, सुहरी, मानो, आरती, आधु आदि ग्रामीण उपस्थित थे।