कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के जसपुर गांव में कोविड 19 का वैक्सिन 45 प्लस के लोगों को अभियान चलाकर लगाया गया। गांव के लोगों ने उत्साह के साथ पहला डोज लगवाया। ज्ञात हो कि इससे पहले लोग संक्रमण का खतरा ज्यादा था तो वैक्सीन लगवाने से डर रहे थे। लेकिन जब से लोगों को जागरूक किया गया तब से लोगों में धीरे धीरे जागरूकता बढ़ने लगी है और लोग वैक्सिन स्वेच्छा से लगवा रहे हैं। टीकाकरण अभियान में प्रज्ञा केंद्र संचालक गोपाल कुमार सिंह, एएनएम रंजू कुमारी सहित अन्य शामिल थे।