रामगढ़। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने मंगलवार को रामगढ़ के नए थाना प्रभारी सुशील सिंह को थाना पहुंचकर गुलाब भेठकर शिष्टाचार मुलाकात की। विनोद जायसवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है आपके द्वारा रामगढ़ शहर में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में आप कामयाब होंगे। और आम जनता और पुलिस के बीच संबंध को बेहतर बनाएंगे। विनोद जायसवाल ने थाना प्रभारी से पर्व के मद्देनजर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।