जरूरतमंदों बीच राहत सामग्री पहुँचाने में सबसे ज्यादा रहे है एक्टिव
संवाददाता बरही
बरही(हजारीबाग): कोरोना के लहर में कांग्रेस जिला महासचिव सह बरही विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव अपने क्षेत्र में लोगों की सेवा में जुटे हुए थे। वे खुद के निजी खर्च से अपने क्षेत्र के कई घरों तक पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री पहुंचाया। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहे। इस बाबत हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ने विनोद कुमार यादव को चयन कर उन्हें सम्मानित किया है। सम्मानित होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेस्वर उरांव, बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, बरही विधानसभा युवा अध्यक्ष मनोहर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल उर्फ बिट्टू, विभिन्न विभाग के विधायक प्रतिनिधियों में अशोक सिंह, सिकन्दर राणा, मो तौकीर रजा, मो वारिस अंसारी, सुनील साहू, सुनील चंद्रवंशी, मो रुस्तम, हरी गुप्ता, यमुना यादव, प्रयाग यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्षों ने बधाई दी।