नाला।बिन्दापाथर: बुधवार को हूल दिवस के अवसर पर नाला प्रखंड क्षेत्र के महेशमुंडा गांव में स्थापित अमर शहीद सिदो कान्हू के आदमकद मूर्ति पर स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पण किया। इससे पूर्व गांव के नाइकी रंजीत सोरेन ने पारंपरिक तरीके से वीर सपूतों की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित महिला पुरूषों ने नमन बंदन करते हुए सिदो कान्हू के वीरता को याद किया। इस मौके पर विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भारत माता के वीर सपूतों के देशप्रेम और त्याग बलिदान की अमर गाथा का बखान किया। कहा कि शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने बिगुल फूंकने वाले की दास्तान हर घड़ी संथाल परगना सहित संपूर्ण लोकसमाज के दिल में बसा हुआ है। उन्होने सभी लोगो को भीड़ से बचने की सलाह दी, कहा कि कोरोना का संभावित तीसरा लहर आ रहा है, लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। इस अवसर पर मुखिया राजा मुर्मू के अलावा उज्वल भट्टाचार्य, जनार्दन भंडारी, हाकिम सोरेन, सुकिन सोरेन, अभिषेक मुर्मू,दीनानाथ दास,परिमल टुडू,परिमल राय,राजकुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं बिन्दापाथर क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़ व उदलजोरी गॉव में स्थापित शहीद सिदो कान्हू के मूर्ति पर स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने माल्यार्पण किया। मौके पर विस अध्यक्ष ने कहा कि 30 जून 1855 में सिद्धो कान्हू, चांद, भैरव ने अंग्रेजों के हुकूमत के खिलाफ हूल का आगाज किया था व अग्रेजों से लड़ाई लड़े थे। सिद्धो कान्हू हम सभी के प्रेरणा श्रोत रहे हैं। वीर सपुतों को याद कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर फतेहपुर के बीडीओ मुकेश कुमार वाउरी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष परेश चन्द्र यादव, गौतम महतो, अशोक महतो,सुबोध पाल, उतम पाल सहित अन्य उपस्थित थे।