नाला: रविवार को प्रखंड विकास कार्यालय परिरस में कृषि यांत्रिकी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने नारी शक्ति आजीविका उत्पादक संघ नाला को एक तथा कुंडहित और फतेहपुर प्रखंड के तीन-तीन महिला समूह को मिनी ट्रैक्टर प्रदान किया। इससे पहले स्थानीय महिला कलाकार के द्वारा आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने संबोधन करते हुए हल बैल के माध्यम से पारंपरिक खेती कार्य में जहां अनेक भूमि बंजर की स्थिति में ही रह जाती है वहां ट्रैक्टर के माध्यम से खेती कार्य करने की दिशा में महिला किसानों को बढावा देने के लिए सरकार का यह सफल प्रयास है। कहा कि झारखंड तो खान और खनिज का प्रदेश है लेकिन खेती की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। उन्नत किस्म के खेती से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रंजीत दास, प्रमुख जियाराम हेम्ब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार, अंचलाधिकारी सुनीता किस्कू, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जॉन मरांडी,बीएचओ महेश कुमार वर्णवाल सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।