जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: विधानसभा से दो बार के विधायक रहे स्व.विष्णु प्रसाद भैया की जयंती पर झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा जामताड़ा के पटौदिया धर्मशाला के समीप उनकी प्रतिमा का अनावरण व चौक का नामकरण किया गया। इस मौक़े कर स्पीकर ने कहा की विष्णु भैया जी का पुरा जीवन गरीब, शोषित और लाचार तबका के हक़ की लड़ाई को समर्पित रहा। एक आम कार्यकर्ता की लड़ाई से लेकर सदन में लोगों की समस्याओं को असरदार तरीक़े से रखते थे। उनके जैसा जनप्रतिनिधि और नेता बहुत कम होता था। उनका व्यक्तित्व, उनकी शैली का हर कोई मुरीद रहा है। आज वो हमारे बीच नही है परंतु उनका काम, उनकी सेवा और समाज को दिया उनका जीवन हमें हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। स्थानीय विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा की उनके जीवन का पहला चुनाव वे विष्णु भैया से हारे थे और उन्हें इस बात का मलाल नही है, एक शेर दिल नेता ने उनको पराजित किया था। अंत समय की कई अच्छी यादें उनकी स्वर्गीय भैया के साथ रही है। वही मौक़े पर विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा की हर वर्ष इस दिन को पूर्व विधायक बड़े उल्लास के साथ मनाते थे। अपने जन्मदिन पर सूर्य मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर आदि स्थानो का लोकार्पण वो करते आए है। आज उनके नही रहने पर उनकी मूर्ति स्थापित कर इस चौक की स्थापना कर जामताड़ा ने उन्हें जन्मदिवस का तौफ़ा दिया है। आगे चमेली देवी ने कहा की वो पूरा प्रयास करेंगी पूर्व विधायक के अधूरे सपनों की पूरा करने हेतु। वही सड़क से राजधानी तक जिस दरवाज़ा पर जाना होगा वो जामताड़ा की जनता के लिए जाएँगी। इस मौक़े पर देवाशीष मिश्र, ज़िलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, झामुमो रविन्द्र नाथ दुबे, शेखर सिंह, प्रो कैलाश साव आदि ने पूर्व विधायक की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसके उपरांत पूर्व विधायक के सहयोगियों को विस अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया व विष्णु भैया की स्मृति में वृक्षारोपण किया। इस मौक़े पर मुख्य रूप से भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, चंचल राय, अरविंद राय, भूपेश गुप्ता, राजीव माँझी, कमता सिंह, जयराम रवानी, गुल्लू ओझा, काजल पाल, गोरा पाल, विजय राउत, विधान चन्द्र सरखेल कुलदीप यादव सुभाष मिर्धा रविन्द्र पाण्डेय सहित ज़िले के सभी पत्रकारिता जगत व समाजसेवा की क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे।