सभी पंचायतो में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: ज़िले का स्वाथ्य महकमा शनिवार 20 मार्च से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान की सभी जरूरी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी ज़िले के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने अपने कार्यलय के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता मे दी। जानकारी देते हुए बताया कि सभी पंचायतो मर एक एक दिन टीकाकरण शिविर आयोजित की जाएगी। इसकी जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों से समन्यवय स्थापित किया जा चुका है। इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा पुरूष महिला, हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, गम्भीर बीमारी से ग्रस्त 45 से मरीज़
तथा 60 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को भी टीकाकरण के विशेष अभियान में शामिल किया गया है। राज्य के सभी पंचायतों में 20 मार्च से आरम्भ होने इस अभियान तीन चरणों मे चलाया जाएगा प्रथम चरण 20-21 मार्च दूसरा चरण 23-24 मार्च और तीसरा चरण 26-27 मार्च को निर्धारित है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस विशेष अभियान की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है जिसमे कोविद 19 के गाइडलाइन का पालन करना प्रमुख है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए है। प्रेसवार्ता में कोविद 19 के नोडल ऑफिसर डॉक्टर एन पी सिंह भी मौजूद थे।