रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : सोनुवा निवासी विश्राम मुंडा को जनता दल यूनाइटेड का पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। झारखंड प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने विश्राम मुंडा को संयोजक बनाए जाने का मनोनयन पत्र जारी करते हुए पंद्रह दिनों के अंदर जिले में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है। जिला संयोजक बनाए जाने पर विश्राम मुंडा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह, झारखंड प्रभारी अरूण कुमार सिंह, सतीश चंद्रवंशी के प्रति आभार प्रकट किया है। विश्राम मुंडा ने कहा पार्टी ने जिस उद्देश्य और भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसपर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले नहीं बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल में जदयू को मजबूत करना होगा। ताकि आने वाले पंचायत चुनाव, नगर निकाय एवं लोस व विस में पार्टी को सफलता मिल सके। कहा कि संयोजक की जिम्मेदारी मिलते ही वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का संदेश देते हुए लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।