जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के खेल निदेशक प्रोफेसर शम्स तबरेज खान एवं विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर संजय सिंह के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मिल्लत महाविद्यालय, परसा में खेल प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता शिक्षक और छात्रों के बीच हुई, जिसमें शिक्षकों की टीम विजय रही। मिल्लत कॉलेज, परसा के प्राचार्य डॉ तुषार कांत एवं इतिहास विभाग के प्रोफेसर संदीप कुमार के द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर रियाज मकबूल, शिक्षकेतर कर्मचारी मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद खालिद रिजवान, मोहम्मद अब्दुल्लाह आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन मिल्लत कॉलेज, परसा के खेल पदाधिकारी सह इतिहास विभाग के प्रोफेसर संदीप कुमार के नेतृत्व में हुआ।