रामगढ़: राष्ट्रीय सेवा योजना रामगढ़ महाविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए आदर्श ग्राम के लिए देश स्तर पर द्वितीय स्थान आये रांची जिला के ओरमांझी प्रखण्ड स्तिथ आरा-केरम गांव पहुंचे।
भ्रमण के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कामना राय,डॉ अनामिका,प्रो० मालिनी डीन सहित सभी स्वयंसेवक उस गांव में लोगों द्वारा किये गए विकास कार्य को जाना एवं गांव को आदर्श बनाने में किन लोगों ने शुरुआत की इसके लिए कितनी कठिनायों का सामना करना पड़ा ये सभी चीजों को जाना।
मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी कामना राय ने बताया कि आरा केरम गांव से सभी गांव को सीख लेना चाहिए कि आरा केरम गांव जो शहर जो कोसो दूर रहकर भी पूरे देश मे आदर्श गाँव के लिए नामित होना ये झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। वही डॉ अनामिका ने सभी स्वयंसेवकों से इस गाँव के बारे में अपने घर-गांव में चर्चा परिचर्चा करने के लिए कहा। जिसमें मुख्य रूप से स्वयंसेवक विकास कुमार, अजित गुप्ता,अंकित अग्रवाल,श्याम कुमार, विकास करमाली,अंजली,अंकिता,राधिका,काजल,विनीता,पल्लवी,खुशी,अमित,शिवा,नवनीत आदि लोग थे।