नगर परिषद उपाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
रामगढ़। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 27 के पटेल डीएवी पब्लिक स्कूल गोबरदरहा एवं वार्ड नं 26 के छोटानागपुर उच्च विद्यालय कैथा के परिसर में गुरुवार को पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो एव विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद रौशन कुमार, देवधारी महतो, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों ने एक फलदार एव एक छायादार पौधे लगाए। इस दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। जैसे कि जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइ-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं। इनसे हमें रसदार एवं स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं, साथ ही वृक्ष हमें छाया प्रदान करती है। वृक्ष की छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं। जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है, वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है। वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है। वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार, विद्यालय के सचिव अनूपा देवी, सोरेन महतो, जमादार बलदेव महतो, सलमान, विनोद कुमार, नरेश महतो, पन्नालाल, पिंटू कुमार, रामप्रसाद महतो, रूप पासवान, प्रमोद कुमार, सीता कुमारी, झमन करमाली, आशा किरण, नागेश्वर महतो, शारदा देवी, अर्चना देवी, सुजीत कुमार सहित सैकडो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।