कुंडहित : कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के तहत तेजस्विनी परियोजना के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा दीवार लेखन का कार्यक्रम जारी है। शनिवार को प्रखंड के सुद्राक्षीपुर कलस्टर के भाल्को तथा गायपाथर कलस्टर के कालिकापुर में तेजस्विनी क्लब से जुड़ी युवा उत्प्रेरको एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन कर आम जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा दीवारों पर तरह-तरह के नारे और स्लोगन लिखकर लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे संदेश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान परियोजना के संकुल समन्वयक आलोक कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल युवा उत्प्रेरक चैताली घोष, अल्बीना हेम्ब्रम, रूपासोना माजी, मामोनी मुर्मू आदि उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार परियोजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में दीवार लेखन के माध्यम से आम जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में दीवारों पर कोरोना से संबंधित नारे और स्लोगन लिखकर लोगों का जागरूक किया जा रहा हैं।