मेहरामा: मेहरामा थाना क्षेत्र के भगैया पंचायत के वार्ड सदस्य सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विद्यानंद राम पर जानलेवा हमला करने का आरोप गांव के ही पिता-पुत्र पर लगा है। दोनों का हरिओम व संतोष कमार राम बताया जा रहा है। घटना बीते शनिवार शाम की है। लोहे की राॅड से मारपीट करने के कारण राम बुरी तहर घायल हो गये हैं। इधर घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने मेहरमा थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या-44/2021 दर्ज कराया है। हालांकि जानलेवा हमला करने के पीछे पीछे क्या कारण है स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन कर रही है। दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।