बोकारो से जय सिन्हा
तेनुघाट: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के वजह से तेनुघाट डैम का एक फाटक अंडर सुलिस गेट खोला गया जिसमें लगभग 18 सौ क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बताते दे कि तेनुघाट डैम में 18 फाटक लगा हुआ है। जिसमे 10 रेडियल और 8 अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। तेनुघाट डैम एशिया महादेश के सबसे बड़ी मिट्टी से बनी डैम है। इस डैम का पानी बोकारो में बने स्टिल प्लांट के लिए आपूर्ति की जाती है। और साथ ही पूरे बोकारो शहर को भी पानी आपूर्ति होता है।24 घंटो में तेनुघाट में 60.2 मिली मीटर वर्षा हुआ है। जिससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के अंदर आने को मना किया गया है। जिससे वह नदी के जल प्रवाह की चपेट में आ सकते हैं। तेनुघाट डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है जबकि इस समय तेनुघाट में 846,2 फीट पानी है। उक्त बातों की जानकारी डैम डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने दी।