गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।
एक बेबाक एवं सहृदय इंसान के रूप में चर्चित देवेंद्र प्रसाद सिंह वर्षों तक जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सरकारी अधिवक्ता रहे। उनके निधन पर स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा एवं दिलीप सिंह, जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण कन्हैया, सुभाष चंद्र यादव, लोजपा नेता जवाहर यादव आदि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। निधन की सूचना पर अधिवक्ता जगत भी शोक की लहर में डूब गया।