रांची: आज भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सहिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक सेवा भारती कार्यालय बिरसा चौक रांची में संपन्न हुई। इस बैठक को प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय महामंत्री बी सुरेंद्न द्वारा संबोधित किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री इन दिनों 5 दिनों के प्रवास पर रांची आए हुए हैं। हमारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विस्तार पूर्वक सहिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों एवं इन मांगों को मनवाने के लिए आगे की रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई । उन्होंने प्रमुख रूप से इन कार्यकर्ताओं की सुरक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए सरकार से अपनी बातों को रखने के लिए भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश को दिशा निर्देश भी दिए। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्रन ने बहुत ही परिचर्चात्मक रूप से सहिया एवं आगनबाडी बहनों से परिचर्चा किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए हमारी सहिया एवं आंगनबाड़ी के बहनों ने अपनी समस्याओं एवं अपनी मांगों के बारे में सुरेंद्रन के समक्ष अपनी बातों को रखी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने आंगनबाड़ी एवं सहिया से संबंधित केंद्र सरकार से चल रही चर्चा के बारे में बताया ।
उन्होंने न्यूनतम मजदूरी के बारे में चर्चा किया और कैसे श्रमिक पोर्टल में इन बहनों की रजिस्ट्रेशन करके इन्हें श्रमिक का दर्जा देना एवं न्यूनतम वेतन के लिए सरकार के समक्ष मेमोरेंडम एवं आंदोलनात्मक कार्यवाही की रूपरेखा के बारे में भी स्पष्ट रूप से चर्चा की गई । इस बैठक की अध्यक्षता हमारे भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एस एन सिंह एवं मंच संचालन बृज बिहारी के द्वारा किया गया । झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की तरफ से कोषाध्यक्ष उदय कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार भी उपस्थित थे ।
इस बैठक में सहिया एवं आंगनबाड़ी की विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों नें सहिया एवं आंगनबाड़ी की इकाई को सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तर पर गठित करने के लिए शपथ लिया।
इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री नें संबंधित संगठनों का विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तार से चर्चा किया । राष्ट्रीय संगठन मंत्री नें सभी पदाधिकारियों को यह दिशा निर्देश दिया कि हमें समाज के सभी लोगों के हित के लिए कार्य करना है। आज की बैठक पूर्ण रूप से सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।