खूंटी: जिले में आसमानी कहर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि ढाई साल का मासूम अर्पण मुंडा घायल हो गया। कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के डहुटोली निवासी है जबकि घटना जोरको मंडाटांड की घटना है। जानकारी के अनुसार सभी परिवार अपने एक साथ खेत मे धान का बिचड़ा लगाने गए थे। तेज बारिश होने के कारण सभी परिवार के सदस्य खेत के किनारे एक पेड़ के नीचे बचने चले गए लेकिन अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आ गए जिससे पांच लोगों की जान चली गई जबकि एक ढाई साल का मासूम घायल हो गया। सूचना पर घटनास्थल के लिए कर्रा पुलिस व सीओ बीडीओ रवाना हो चुके है। मरने वालों में घर का मुखिया 55 वर्षीय मंगा मुंडा,पत्नी जीवंती मुंडाइन,बेटा पूना मुंडा,बहूं पैमा मुंडाईन, पोता आयुष मुंडा शामिल है जबकि ढाई साल का पोता अर्पण गंभीर रूप से घायल है।