राज्य सरकार ओबीसी के आरक्षण बढ़ाये नहीं तो अब होगा आंदोलन :राजेश गुप्ता
रांची:मानसून सत्र में मुख्यमंत्री ने देश में जातीय जनगणना करने हेतु प्रधानमंत्री से मिलने का समय मंगा है इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के देश प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा की महत्वपूर्ण मांगों में विधानसभा सत्र में जातीय जनगणना करने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग थी। जिससे माननीय मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलने का समय की मांग की है।
श्री गुप्ता ने कहा की दूसरी प्रमुख मांगों में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुशंसा को 50% आरक्षण लागू करने की थी। जिसे पूरा नहीं किया गया है। यह मांग पुरी तरह से माननीय मुख्यमंत्री के अंतर्गत आता है जिसे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा समझती है की टाला गया है
जातिय जनगणना और ओबीसी के आरक्षण बढ़ाने की मांग को सदन में जिन विधायक ने समर्थन किया है उनको राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा साधुवाद देता है। उपरोक्त मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा धरना प्रदर्शन से लेकर सभी दलों के विधायकों को भी मांग पत्र सौंप कर इसे सदन में उठाने और लागू करने की मांग की गई थी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य सरकार से मांग करती है की राज्य में कोई भी नियुक्ति होने से पूर्व ओबीसी की आरक्षण बढाई जाए। अगर सरकार आरक्षण नहीं बढ़ती है तो राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एस एन सिंह कुशवाहा, महासचिव मोहम्मद अल्तमस,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ,रामावतार कश्यप उपस्थित थे।