कांड्रा से जी कुमार की रिपोर्ट
कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत डुमरा पंचायत के भादवागोड़ा ग्राम में शनिवार रात जंगली हाथी ने विभीषण महतो 40 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को विभीषण महतो भालुक पहाड़ी से भादवागोड़ा गांव से एक मिस्त्री को छोड़ने आए थे लौटते समय उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। घटना बाउरा डुंगरी जंगल के भादवागोड़ा में हुई है मृतक राजमिस्त्री का काम करता है और उसका एक पुत्र है । इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। देर रात तक जब विभीषण महतो घर वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन आरंभ की। गांव से कुछ दूर धान के खेत में उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा को दी इसके बाद डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा, मुडाटाड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष उराव। मुडाटाड़ पंचायत की पंचायत समिति सदस्य स्वेता महतो के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही अंत्येष्टि हेतु वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्र ने
25000 की रकम मृतक की पत्नी लक्ष्मी रानी महतो को दिया । झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा ने ग्राम वासियों को हाथियों के झुंड से बचने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वही विभीषण महतो के मौत से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा , सरायकेला के झारखण्ड़ मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, समाजसेवी राजेश भगत, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा,मुडाटाड़ पंचायत की मुखिया गोरी उराँव, मुडाटाड़ पंचायत की पंचायत समिति सदस्य स्वेता महतो ने इस घटना से काफी गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुःखद घटना की जानकारी जिला कांग्रेस के प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिया जिसमे उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया। घटना स्थल पे वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्र,देवेंदर नाथ टुडू प्रभारी वन पाल गम्हरिया, वन आरक्षी त्रिदिप महतो, वन आरक्षी सुनील जारिका, फॉरेस्ट प्रकाश नायक,धनराज हांसदा, मजूमदार फॉरेस्ट गार्ड समेत कांड्रा थाना के एएसआई उदय सिंह उपस्थित थे ।