कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रबंधन समिति का किया गया चयन, देवेंद्र बने अध्यक्ष व रिंकी उपाध्यक्ष
संवाददाता चौपारण
चौपारण (हजारीबाग) प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानगढ़ में पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं दीपक कुमार के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया। मतदान प्रक्रिया में देवेंद्र यादव को 9 मत, जबकि मिन्हाज मेहंदी को 3 मत प्राप्त हुआ। जिससे प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षको ने अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर मिन्हाज मेहंदी का नाम चयनित किया। चयन के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए समुचित व्यवस्था का कोशिश करेंगे। नव चयनित अध्यक्ष यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर से 30 मीटर दूर पर मेरा आवास है। जिससे किसी प्रकार की कोई भी समस्या समाधान में आगे रहते है और रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष रिंकी देवी, सदस्य सुरेंद्र कुमार भारती, चांदनी देवी, कामेश्वर पांडेय, सुनीता देवी, पिंकी देवी, मिन्हाज मेहंदी, संजू देवी, ममता देवी, फातमा खातून, महेंद्र मुंडा, कुमारी ज्योति, संगमित्रा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मीरा कुमारी एवं विद्यालय की दो छात्रा का चयन किया गया।