रामगोपाल जेना
चाईबासा:उपायुक्त अनन्य मित्तल और कोल्हान हेल्पिंग हैंड की मदद से मंझारी प्रखंड के बुटका निवासी विक्षिप्त युवा नरेश बिरुवा को इलाज हेतु कांके,रांची भेजा गया। इससे पहले गरीब और असहाय वृद्धा के बेटे नरेश की इलाज के लिए उपायुक्त से हेल्पिंग हैंड के सदस्यों ने मदद मांगी थी।इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने रिम्स के डॉ.कुजूर से सम्पर्क किया।अब नरेश को कांके मनोरोग अस्पताल में भर्ती कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले नरेश के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था कोल्हान नितिर तुरतुंग के सदस्यों वासुदेव लागुरी और सिकन्दर बोदरा द्वारा अस्पताल के कर्मचारी मोरन सिंह बिरुली के माध्यम से किया गया। इससे पूर्व चाईबासा में कोल्हान हेल्पिंग हैंड के प्रकाश लागुरी, प्रधान बिरुवा, कृष्णा कालिंदी, कोल्हान नितिर तुरतुंग के शैलेश कंडाईबुरु और चाईबासा के समाजसेवी विकास दोदराजका ने विक्षिप्त नरेश को उनकी माता व अन्य युवक के साथ रांची रवाना किया।