हिरणपुर : बड़तल्ला की एक महिला ने अपने चाचा ससुर पर छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर जेल भी भेज दिया। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला सिमरन केविन जोसेफ ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि बीते 5 जुलाई को संध्या 7 बजे चाचा ससुर इब्राहिम अंसारी मेरे घर आया और रूम में जोर जबरदस्ती घुसकर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। हल्ला करने पर ग्रामीणों द्वारा उसे बचाया गया। चाचा सुसर की नीयत उसके ऊपर ठीक नहीं है। इसी के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।