लौकेश सिंह की रिपोर्ट
मनातू: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अन्तर्गत नोडिया पंचायत के मध्या गांव में आज सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंता देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी कि तभी एक करैता सांप घर में घूसा और महिला को डंस लिया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला को काफी झाड फूंक करवाया गया पर वही नहीं बच सकी। चिंदा देवी के मौत के बाद परिजनों को रो रो कर बूरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक महिला की दाह संस्कार नहीं हो पाया था। परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।