महिलाओं के रोजगार के लिए 50 सिलाई मशीन दिया, भविष्य में जींस फैक्ट्री बैठाने का निर्णय, बेटी की शादी में सहयोग
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: गिरिराज सेना महिला समिति की एक बैठक मंगलवार को श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला में महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष एस पुष्प लता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि महिला सशक्त बने, हम उनके साथ है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सेना का स्थापना 2014 में एक छोटी पौधा को लगाया गया था , वह आज विशाल पौधा बनते जा रहा है। यही कारण है कि गिरिराज सेना के प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सेना द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए 50 सिलाई मशीन दिया गया, बेटी की शादी में सहयोग और भविष्य में रोजगार के लिए चक्रधरपुर शहर में जींस फैक्ट्री बैठाने का लक्ष्य रखा गया है।
मौके पर गिरिराज सेना महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष एस पुष्प लता ने कहा कि महिला समस्या बताएं, गिरिराज सेना उसे दूर करेगी । मौके पर महिला मोर्चा के महामंत्री संपा एलिस राजू, सज्जन देवी, सुभद्रा देवी, गिरिराज सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज जिंदल, मंत्री फूलन देवगिरि, मिथुन बाग, दीपक गुप्ता,नगर अध्यक्ष मनोज साहू ने भी अपना विचार प्रकट किया। मंच का संचालन फूलन देव गिरि ने की । बैठक में चमन लाल, अभिषेक पोद्दार, सागर साव, सन्नी साव, गौतम राम रवि मेघनाथ लोहार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
दो महिला के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने थामा गिरिराज सेना का हाथ
गिरिराज सेना महिला समिति की बैठक में लोको कॉलोनी के आर लक्ष्मी और पोटका से सविता पूर्ती के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने गिरिराज सेना का हाथ। दोनों महिलाओं को महिला मोर्चा के एस पुष्प लता व संपा एलिस राजू ने पौधा देकर सम्मानित किया । इसके अलावा गिरिराज सेना के दामन थामने वाले सभी महिलाओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया
महिला समिति का विस्तार
गिरिराज सेना महिला समिति का विस्तार बैठक में किया गया। इसमें आर लक्ष्मी को महिला मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष और सविता पूर्ति को नगर मंत्री की घोषणा की गई।