जामताड़ा : कानून के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सदर प्रखंड परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडे ने अपने संबोधन में बताया कि आप अपने अधिकार को पहचाने और अपने को कमजोर ना समझे। आज देश की आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं को सक्षम बनाए बिना इस देश का विकास नहीं हो सकता है। आप जागरूक बने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ावे उन्होंने उपस्थित महिलाओं बच्चों और लोगों को बताया कि वर्तमान समय करोना संकट से गुजर रहा है। हमें इसके प्रति सतर्क रहनी चाहिए और सरकार द्वारा बताए गए मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए सावधानी ही बचाव है। मौके पर एसडीजेएम अभिनव ने बताया कि महिलाएं किसी भी तरीके से कमजोर नहीं है महिलाओं में सहनशक्ति बहुत है वह घरेलू कार्य देखते हुए भी समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा देती है और अपने कार्य को अंजाम देती है। वही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू त्यागी ने महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है कहां की अगर आपके अधिकार का कोई हनन करता है तो आप उसके खिलाफ अवश्य आवाज उठाएं। देश के आजादी से लेकर घरेलू कार्य में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है इसके बगैर एक अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिए एवं अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह मुक्ता मंडल ने भी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार से परिचय करवाया। इस मौके पर पर्यवेक्षक रीता कुमारी डीएलएसए के सहायक श्याम नंदन सहाय मुकेश कुमार सिंह स्नेह लता पांडे राजेश दत्ता न्यायालय कर्मी एवं प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद थे।