आम लोगों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील
गिद्धौर(चतरा)। आजसू जिला सचिव बैद्यनाथ कुमार दांगी की पत्नी व गिद्धौर प्रखंड की समाजसेवी अनुप्रिया कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेस दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधा लगाने की बात कही। समाजसेवी अनुप्रिया ने कहा कि हमारी प्रकृति की सुंदरता के साथ पर्यावरण पेड़-पौधों पर निर्भर है। प्राचीन काल में वृक्षों ने ही मनाव जाती को कई प्राकृतिक आपदाओं से बचाया है। इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। समजासेवी ने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण व सरंखण के लिए जाकरुक करने की भी बात कही।