प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के घोड़दौड़ गांव में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं में 24 मई को मिट्टी की चाल धंसने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर कुएं के नीचे करीब 25 फीट निचे उतर काम कर रहा था। इसी बीच ऊपर से मिट्टी का ढेर उसी के ऊपर जा गिरा और मिट्टी में दबने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकघोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव निवासी महेश यादव का पुत्र स्वरूप यादव 35 वर्ष था। ग्रामीणों के सहयोग से मजदूर को कुआं से बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत उससे पहले ही हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा बीडीओ व पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई।