पाकुड़ : मंगलवार को जिला संयुक्त कृषि भवन पाकुड़ के आत्मा सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन संयुक्त कृषि निर्देशक संथाल परगना परीक्षेत्र दुमका अजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में वरीय वैज्ञानिक केभीके श्रीकांत सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, उप परियोजना निदेशक आत्मा पाकुड़ अरबिंद कुमार राय, कृषि निरीक्षक पंचानन साहू , शमीम अंशारी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार राय,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उल्लाह अंसारी महेंद्रनाथ ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान मित्र एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।उक्त कार्यशाला में उपस्थित किसानों को कृषि की नवीनतम पद्धति से कृषि कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां संयुक्त कृषि निर्देशक तथा जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा दी गई।मौके पर उपस्थित डीडीएम नाबार्ड द्वारा एफपीओ की कार्यप्रणाली और उनके लाभ से संबंधित जानकारियां किसानों को दी गई। भूमि संरक्षण पदाधिकारी द्वारा अपने विभागों में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।सहायक मत्स्य पदाधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग में क्रियान्वित होने वाली योजना यथा स्पोन वितरण जाल वितरण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्प्रिंकल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड बीज उपचार समेकित पोषक तत्व प्रबंधन बीज विनिमय एवं वितरण योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई।