कहा इतिहास एवं पुरातात्विक महत्त्व से जुड़ी है माता की यह पावन भूमि
इटखोरी(चतरा)। 9 अप्रैल को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त जटा शंकर चैधरी जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व विख्यात माता भद्रकाली मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर 1008 शिवलिंग दर्शन, बोद्ध धर्म के अवशेष एवं जैन धर्म से जुड़े तथ्यों का अवलोकन किया। इसके अलावे संस्कृति संग्रहालय का भी भ्रमण किया। संग्रहालय में उन्होंने क्षेत्र के इतिहास एवं पुरातात्विक से जुड़े महत्त्व की जानकारियां ली। ज्ञात हो कि माता भद्रकाली मंदिर का महत्व विश्व विख्यात है, राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 19, 20 एवं 21 फरवरी को इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हालांकि कोविड-19 माहमारी के कारण इस वर्ष केवल सांकेतिक रूप से महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं राज्य सरकार द्वारा मंदिर के महत्व को देखते हुए, इसके विस्तार हेतु नब्बे एकड़ भूखंड पर पर्यटन विकास के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है। सिर्फ प्रेयर व्हील 25 एकड़ भूमि में तैयार किया जाना है। इसी तरह मेगा प्लाजा गेट के लिए 11 एकड़, ऑडिटोरियम के लिए दस एकड़ भूमि पर निर्माण किया जाना है। इस दौरान आयुक्त संग मुख्य रूप से बीडीओ विजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय केदार नाथ राम आदि शामिल थे।