रामगढ़: सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा छतरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद संजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता रजनी रेजिना इनदवार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर असीम कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की सहित जिला के अन्य अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।