विजय कुमार की रिपोर्ट
मेहरमा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमडाड़ गांव के एक युवक कुंदन मंडल (22) को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक पर शौच के लिए निकली पड़ोस की एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप है।
घटना को लेकर पीड़िता ने ठाकुरगंगटी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुंदन मंडल नामक युवक के द्वारा बीते 29 जनवरी 2021 को शाम में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। नाबालिग लड़की घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। दुष्कर्मी युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर मामला को शांत करा दिया था।
इस बीच दोनों के बीच मोबाइल फोन पर नियमित बात होती रही। आरोपी युवक के द्वारा हमेशा मिलने के लिए बुलाया जाता था। लेकिन लड़की मिलने नहीं जाती थी। लड़की द्वारा मिलने से कतराने पर युवक मोबाइल पर उसे धमकी देने लगा। जिसके बाद मामला बढ़ गया। ग्रामीण स्तर पर पंचायती बुलाई गई। लेकिन मामला इतना बढ़ता गया कि पीडिता को थाने में मामला दर्ज कराना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गुरूवार देर शाम गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया ।
इस संबंध में ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी फुलेश्वर सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 30/21 दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।