रांची: झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ युवा कार्यकर्ताओं की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा कार्यालय रांची में संपन्न हुई। बैठक को प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय महामंत्री बी सुरेंद्न और पूर्वी क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने संबोधित किया । यह ज्ञात हो कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री इन दिनों 5 दिनों के प्रवास पर रांची आए हुए हैं। हमारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विशेष रुप से असंगठित क्षेत्रों एवं संगठित क्षेत्रों के ठेका मजदूरों की समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में चर्चा किए।
उन्होंने युवा शक्ति को आवाहन किया कि आप चाहे तो मजदूरों की दशा और दिशा बदलने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी आवाहन किया कि हम जहां भी असंगठित क्षेत्र एवं मजदूरों की सबसे निम्न तबके की लोगों की शोषण हो रहा हो , उसके खिलाफ जरूर आवाज उठाएं और उनको हमारी मुख्यधारा में शामिल करें। बैठक की प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के समय एचईसी धुर्वा के मजदूरों द्वारा लंबित वेतन , अन्य समस्याओं एवं एच ई सी का सही रूप से चलाने , केंद्र से बात करने एवं आगे की रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा के बारे में चर्चा की।
उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय मजदूर संघ के केंद्र कार्यालय प्रखरता पूर्वक एच ई सी धुर्वा का पुनर्निर्माण एवं इनके उत्थान के लिए केंद्र सरकार से चर्चा कर रही है और किसी भी सूरत में एचईसी को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं संगठित क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूरों की समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में सभी को अवगत कराया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा की भारतीय मजदूर संघ एकमात्र संगठन है , जिन्होंने न्यूनतम मजदूरी एवं समान काम के लिए समान वेतन को लागू करने के लिए प्रखरता से लड़ाई लड़ी। उन्होंने आज के टेक्नोलॉजी जिसमें बिना कोई मजदूर का इंडस्ट्री एवं रोबोटाइजेशन से होने वाली हानी के बारे में चर्चा किया एवं हमें जानकारी दी कि केंद्र सरकार से आने वाली समस्या के बारे में चर्चा की जा रही है। इस बैठक में माननीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री नें भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों एवं विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तार से चर्चा किया ।
मंच पर HEC मजदूर संघ ध्रुवा के महामंत्री रमाशंकर एवं अध्यक्ष जीतू उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता हमारे भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार साहू एवं मंच संचालन प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में रांची एवं उसके आसपास के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।