इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत शहरजाम पंचायत के बारा पथरिया के नवयुवकों ने रविवार को स्थानिय छठ तलाब पर किया पौधारोपण। युवाओं ने आम, नीम, शीशम, सांगवान आदि के 50 पौधे का पौधारोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण में शामिल सीआरपीएफ जवान नीतेश रजक ने पेड़ों के अंधाधुंध कटाई से वातारण दूषित हो रहा है। ऐसे हम सभी का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और पौधारोपण कर बचाएं भी। पौधारोपण कार्यक्रम में गणेश दांगी, निशांत सिंह, बिक्की रवानी, टिंकू शर्मा, नीतेश दांगी, रोहित दांगी, बादल रवानी राजन विश्वकर्मा, दीपक रजक, अशोक दांगी, विष्णु दांगी सागर दांगी, अभिषेक दांगी, साजन राणा व चंदन पांडेय आदि शामिल थे।