चतरा। 16 मार्च को युव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के कैंडीनगर एवं टटरा में चलाया गया जागरुक्ता अभियान। युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजन पासवान के नेतृत्व में चलाए गए जागरुक्ता अभियान में दोनो गांव में व्याप्त समस्याओं से कार्यकर्ता अवगत हुए। अभियान में शामिल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह चतरा प्रभारी अमर यादव ने कहा कि सांसद सुनील सिंह के द्वारा गोद लिए गांव कैंडीनगर व टटरा में दौरा किया गया दोनो गांव में बुनियादी समस्याओं का अंबार लगा है। ग्राामीणों ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले सांसद सुनील कुमार सिंह ने गांव को गोद लिया था, परन्तु अभी तक सांसद के दर्शन नही हो पाए। श्री यादव ने आगे कहा कि सांसद के द्वारा गोद लिया गांव गोद में ही रह गया, इस गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, पर सांसद के द्वारा गांवों के विकास के लिए कुछ नही किया गया। युवा नेता धीरज ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव का भ्रमण कर सांसद की विफलता से जनता को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में रोशन पासवान, मनीष पासवान, संजय यादव, रवि पासवान, विक्की पासवान, बिक्रम सिंह, पिंटू यादव, लोकेश यादव, बबलू यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।