किया जिले व प्रखंड का नाम रौशन
मयूरहंड(चतरा)। हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं, उक्त कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड़ क्षेत्र अंतर्गत नरचाही की सोनल कुमारी सिंह ने। चतरा जिले से युवा सदन के लिए सोनम को चयनित किया गया है। सोनल के पिता पवन कुमार सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और पदमा थाने में पदस्थापित हैं। सोनल संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से सांइस में ग्रेजुएशन की है। सोनम का चयन प्रावधानों के अनुरुप प्रस्तुति के आधार पर ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किया गया है। चतरा जिला से एक मात्र युवा सदन के लिए चयनित सोनल ने अपने माता-पिता के साथ मयूरहंड प्रखंड व जिला का नाम रौशन किया है। विदित हो कि झारखंड की सक्रिय राजनीति में कुशल व सक्षम युवाओं को लाने का अभिनव प्रयास युवा सदन कर रहा है। युवा सदन मिशन ब्लू फाउंडेशन का एक आयोजन है। इसमें युवाओं को अपनी युवा सोंच और कौशल को प्रर्दशित करने का अवसर दिया जाता है। 2021 का युवा सदन 11 से 14 मार्च तक रांची में आयोजित किया जाएगा। जिसमें एक युवा को मुख्यमंत्री, एक को नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्य होंगे। दो दिनों तक विभिन्न मुद्दों पर बहस होगी और तीसरे दिन एक बिल भी पास किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में लाना है।