महेशपुर :दुर्गा पूजा को शांति माहौल में संपन्न कराने पहुँचे जिला पुलिस बल जितेंद्र लोहरा 20 वर्ष की बांसलोई नदी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक लोहरदगा जिला निवासी बताया जाता है और वह दुर्गा पूजा को लेकर महेशपुर थाने में अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में अन्य जवान के साथ आया हुआ था जिसे सभी जवान को प्रखंड के गढ़बाड़ी स्थित विद्यालय में थे।शनिवार को सुबह वह अपने अन्य साथियों के साथ बांसलोई नदी में नहाने गया था। इसी दौरान जितेंद्र लोहरा फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर पानी से बाहर नहीं निकलने पर साथियों के बिच अक्का बक्का हो गया और सभी ने खोजबीन शुरू कर दी परंतु तब तक वह डूब कर उसकी मृत्यु हो चुका था। इधर घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी नदी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, जेएसआइ शुभम कुमार सिंह, एएसआइ अनिल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच कर पुलिस वाहन में उसे तुरंत महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुनील किस्कु एवं शाहरुख अकबर ने प्रथमिक उपचार किया l