रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड में राजेंद्र मछुआ के अध्यक्षता में किसानों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें विगत दिनों हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किसानों का धान को खरीदी गई। और अब तक किसानों का धानका खरीद राशि भुगतान नहीं हुई हैं। जबकि सरकार का आदेश है। किसानों का धान खरीद में 3 दिनों के भीतर आधा राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण करना है। और 3 महीना के अंदर पूरा पैसा किसानों के खाता में हस्तांतरण करना है। किसानों का धान को खरीदे हुए सात, आठ महीना हो गया है। सरकार अभी तक किसानों को धान का पूरा राशि नहीं दिया है। मुझे ऐसा लगता है, हेमंत सोरेन की सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसलिए किसानों का बुनाई के समय में भी धान का राशि नहीं देना। हेमंत सोरेन सरकार की समझ से परे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ चुमनु उरांव जिला भाजपा उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुआ भी मौजूद थे