बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही महिला थाना के द्वारा दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बताया जाता है कि बरही महिला थाना कांड संख्या 24/21 का नामजद आरोपी बधिया जबाड निवासी कुदुस अंसारी पर छेड़खानी व छिनतई का आरोप है। उस पर उसके एक महिला रिश्तेदार ने ही आरोप लगाया है। वही दूसरा मामला बरही महिला थाना कांड संख्या 25/ 21 का नामजद आरोपी किशोर पांडे पर उसकी पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बरही महिला थाना द्वारा शनिवार को उक्त कुदुस अंसारी एवं किशोर पांडे को जेल भेजा गया।