सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 203 मतदाता मतदान करेंगे इसके लिए मतदाता सूची तैयार कर जारी कर दिया गया है।
सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव सिंहदेव ने इस संबंध जानकारी देते हुए बताया कि बार में कुल 203 मतदाता हैं जिसमें लगभग 24 महिला मतदाता हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। बताया कि बार में लगभग 122 मतदाता मतदान के लिए योग्य नही हैं, इनमें एआईबीआई पास आउट नही है साथ ही उनका वोटर लिस्ट में नाम नही है। जिसके कारण वे मतदान नही कर पायेंगे।
उन्होंने बताया कि बार चुनाव को लेकर दो बूथ बनाए गये हैं जिसमें आठ मतदान कर्मी रहेंगे। मतदान के पश्चात मतगणना किया जाएगा व रिज्लट जारी किया जाएगा।
चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में बार काउंसिल से स्टेट बार काउंसिल उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल व अनिल कुमार महतो उपस्थित रहेंगे साथ ही चुनाव पदाधिकारी अजीत दास, डीडी मिश्रा भी मौजुद रहेंगे. चुनाव बैलेट पेपर से ही होगा।