सरायकेला: सरायकेला थाना अन्तर्गत झपड़ागुड़ा गांव निवासी सुनील महतो की पत्नी नंदनी महतो (21) ने सोमवार की रात अपने साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार को घटना की सूचना सरायकेला थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार मृतका का पति सुनील महतो किसी कंपनी में काम करता है,सोमवार को भी वह करने कंपनी गया हुआ था।
रात को ड्यूटी समाप्त कर उधर से ही किसी शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। रात में किसी समय उसकी पत्नी अपने कमरे में साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। मृतका की सास ने जब सुबह बहू के कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फंदे पर झूलता हुआ पाया। हल्ला सुन आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और सरायकेला थाने को सूचना दी गई.
मृतका के पिता ने दर्ज कराया मामला
मृतका के पिता ने अपने दामाद सुनील महतो के खिलाफ सरायकेला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है की सुनील महतो दहेज के लिए उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करता रहता था।मामले की जांच कर रहे सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिंदुओं पर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा किया जाएगा।