रांची: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल संगठन निर्माण प्रभारी अजय भगत के अध्यक्षता में दक्षिणी छोटानागपुर परमाण्डलीय पदाधिकारियों की एक बैठक किया गया।
बैठक में 21 तारीख को होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया की उलगुलान रैली में आम आदमी पार्टी की सहभागिता बेहतर और दमदार हो।
इसके लिए सभी पदाधिकारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चोबे, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर,अशोक उरांव ,राजेश लिंडा,कविता देवी,मनोज पुनोरिया,आनंद प्रकाश,नरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र प्रसाद,सलोनी तिर्की, नायका कश्यप,लीलावती उरांव, बिमला,गोपाल मुंडा,मेवा लकड़ा सहित अन्य परमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।