बुंडू: झारखंड में लगातार एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने अपनी दबिस बढ़ाई है जिसका परिणाम है यह है भ्रष्टाचारियों की सामत आई है। इसी कड़ी में अब बुंडू की थाना प्रभारी संगीता झा रंगे हाथ 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार की गई है। बुंडू के ही रहने वाले एक युवक से किसी केस से नाम हटाने के एवज में वह रिश्वत ले रही थीं। एसीबी ने युवक की शिकायत के बाद घूस लेने के दौरान ही संगीता झा को ट्रैप कर लिया। बूंडू की थानेदार संगीता झा सिपाही से दारोगा बनी थी। उसने पुलिस विभाग की आंतरिक सीमित परीक्षा पास कर यह ओहदा हासिल किया था। संगीता झा बुंडू थाना की पहली महिला थानेदार है। एसीबी थानेदार संगीता झा को गिरफ्तार कर अपने साथ लेती गई है।