– पूर्व विधायक ने दिलाई भाजपा कार्यकर्ताओं को राजद की सदस्यता
कामिल की रिपोर्ट
बसंतराय: रविवार को इस सीमावर्ती प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी को सांगठनिक रूप से करारा झटका लगा। गोड्डा के पूर्व विधायक सह झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव की मौजूदगी में भाजपा के करीब एक दर्जन सक्रिय कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। बताते चलें कि पूर्व विधायक संजय यादव के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश समिति के प्रधान महासचिव बनने के बाद पार्टी संगठन का काम जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के आने सक्रिय कार्यकर्ताओं को राजद में शामिल किया। पूर्व विधायक श्री यादव ने बताया कि बसंतराय उनकी कर्मभूमि रही है। यहां उनके द्वारा अनेकों विकास के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल आज भी गरीब गुरबा की पार्टी है। पार्टी में सभी लोगों का सम्मान किया जाता रहा है।उन्होंने भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी का हरा गमछा देकर सदस्यता दिलाई। और सभी कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। इसलिए पार्टी से जुड़ कर पार्टी को मजबूत बनाएं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीताराम खेतान, बांके लोहारका, शिवपूजन भगत, मुन्ना साह आदि लोग शामिल थे। मौके पर गोड्डा जिला युवा राजद अध्यक्ष अंजर अहमद, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो एहतेशामूल हक, मोहम्मद जमालुद्दीन, भारत पंडित, कैलाश पंडित आदि उपस्थित थे।